welcome to my blog..studentsexamsolutions.blogspot.in you also follow us on facebook as gk trick rahul & simply click link.......... gk trick rahul

translate this page in your language

Saturday 11 October 2014

INDIAN HISTORY


भारतीय इतिहास :

1. दिल्ली सल्तनत काल के किस सुल्तान को बदनसीब, आदर्शवादी, खूनी आदि विशेषणों से पुकारा जाता था ?

उत्तर: मुहम्मद-बिन-तुगलक को

2. महाबलीपुरम के रथ मंदिरों का निर्माण किसने करवाया था ?

उत्तर: नरसिंह वर्मन प्रथम (पल्लव वंश) ने


3. किस नगर में महात्मा बुद्ध को महापरिनिर्वाण प्राप्त हुआ था ?
उत्तर: कुशीनगर में

4. सम्राट कनिष्क किस धर्म के अनुयायी थे ?
उत्तर: महायान बौद्ध धर्म के

5. जूनागढ़ अभिलेख किस शासक से सम्बंधित हैं ?
उत्तर: रुद्रदामन से

6. बुंदेलखंड में चंदेल शासकों की राजधानी कहाँ थी ?
उत्तर: महोबा

7. मोहनजोदड़ो की खुदाई किस नदी के तट पर हुई थी ?
उत्तर: सिन्धु नदी के तट पर

8. किस पालवंशीय शासक ने विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की थी ?
उत्तर : धर्मपाल ने

9. तैमूर ने किस सुल्तान के शासनकाल में भारत पर आक्रमण किया था
उत्तर: नासिरुद्धीन मुहम्मद के शासनकाल में

10. किस अंग्रेज गवर्नर जनरल ने भारतीय स्मारकों के संरक्षण में रूचि ली थी ?
उत्तर: लॉर्ड कर्जन ने
Blogger Widgets